Ambikapur : अटल आवास में युवती ने लगायी फांसी...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

Ambikapur : अटल आवास में युवती ने लगायी फांसी...


@अम्बिकापुर//सीएनबी लाईव।। 

सरगुज़ा के मणिपुर चौकी क्षेत्र में अटल आवास पर एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है, परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक 18 वर्षीय युवती ने उस वक्त फांसी लगाई जब उसके परिजन घर पर मौजूद नहीं थे। शुक्रवार की सुबह जब युवती के परिजन घर वापस लौटे और दरवाजा खटखटाने पर नहीं खोले जाने पर दरवाजा तोड़ दिया। तो युवती का शव कमरे में फंदे पर लटकता मिला।

परिजनों द्वारा घटना की सूचना मणिपुर पुलिस चौकी में दी गयी। इस पर पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया, शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फ़िलहाल युवती ने किन कारणों से ऐसा कदम उठाया इसका पता नहीं चल सका है, जांच जारी है। 

To Top
ADVERTISEMENT