सुश्री राजकुमारी दिवान को राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त होने के पश्चात प्रथम नगर आगमन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नें पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

सुश्री राजकुमारी दिवान को राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त होने के पश्चात प्रथम नगर आगमन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नें पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत...

समाचार प्रेषक : श्रवण साहू (कुरुद)

@कुरुद//सीएनबी लाईव।। 
छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री राजकुमारी दिवान को राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त होने के बाद प्रथम नगर आगमन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में उनके निवास पर पुष्पगुच्छ भेंटकर भव्य स्वागत किया गया। 

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि राजकुमारी जी की मेहनत रंग लाई, यह उनकी समर्पित सेवभक्ति, और संगठन में सक्रियता का परिणाम हैं। वे लंबे समय से कुरुद कांग्रेस के सच्ची सिपाही के रूप में कार्य कर अपनी प्रतिबद्धता को हम सबके सामने मिशाल के रूप में पेश करती रही हैं। राजकुमारी दिवान ने सभी का आभार प्रकट किया और सबको एक साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी के लिए पूरी निष्ठा के साथ जुड़कर कार्य करने की बात कहीं। 

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर, वरिष्ठ कांग्रेसी रामशंकर वाजपेयी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेशर साहू, सभापति मनीष साहू, राहुल गांधी विचार मंच प्रदेशाध्यक्ष रमेश पांडेय, ब्लॉक महामंत्री कृष्ण कुमार साहू, पार्षद व युका अध्यक्ष देवव्रत साहू, सभापति चुम्मन दिवान, एल्डरमेन मनोज अग्रवाल, पार्षद राखी तपन चंद्राकर, विचार मंच प्रदेश महामंत्री देवचरण साहू, खेमराज चंद्राकर, चंद्रकांत चंद्राकर, उत्तम साहू, लव चंद्राकर, उमाशंकर साहू, योगेश चंद्राकर, पप्पू राजपूत, भगवान सिंह चंद्राकर, भारत भूषण साहू, संतोष प्रजापति, तुकेश साहू, भूषण चंद्राकर, बेनी साहू, ऐश्वर्य साहू, नेतराम साहू, अजय साहू, सुखीराम निर्मलकर, रामप्यारे साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसिजन शामिल हुए।


समाचार प्रेषक : श्रवण साहू (कुरुद)
To Top