हवा में ज्यादा नमी से अब बचा रह गया सिर्फ कोहरा, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बने ऐसे हालात...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

हवा में ज्यादा नमी से अब बचा रह गया सिर्फ कोहरा, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बने ऐसे हालात...

Avinash

अच्छी ठंड वाले जनवरी के पहले 15 दिनों में से लगभग एक हफ्ता बिना ठंड के गुजर गया है। राज्य के सबसे ठंडे जिले अंबिकापुर में दिन और रात का तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक ऊपर चला गया है। उत्तर के बजाय दक्षिण-पूर्व से आ रही हवा में नमी ज्यादा है, इसलिए ठंड कम हुई है। ठंड के नाम पर इसी नमी की वजह से आउटर में सुबह और रात में हल्का कोहरा ही बच गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जब तक पश्चिम विक्षोभ का असर खत्म नहीं होता, ठंड नहीं बढ़ेगी।

हर जगह चढ़ा पारा

स्थान अधिकतम न्यूनतम
रायपुर 31.0 16.5
माना 30.4 15.6
बिलासपुर 31.6 15.0
पेंड्रारोड 30.0 14.5
अंबिकापुर 28.4 13.4
जगदलपुर 31.1 13.0
राजनांदगांव 30.0 16.0
दुर्ग 31.8 14.4


पूरे प्रदेश में दक्षिण-पूर्वी के कारण दिन व रात का तापमान बढ़ा हुआ है। सोमवार को हल्के बादल छाए थे, जो मंगलवार को पूरी तरह छंट तो गए, लेकिन ठंड नहीं पड़ी। बल्कि धूप के कारण दिन का तापमान 1-2 डिग्री तक बढ़ गया। जानकारों के मुताबिक 14 जनवरी को मकर संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण हो जाता है। इस कारण दिन व रात के तापमान में मामूली वृद्धि होने लगती है। इधर, मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार अगले दो दिन तक मौसम खुश्क रहने के साथ-साथ दिन और रात के तापमान में वृद्धि भी हो सकती है।



To Top
ADVERTISEMENT