हत्या :- यहां गोपनीय सैनिक की गला रेतकर हत्या…घर से 15 किमी दूर मिला शव फैली सनसनी…जाँच में जुटी पुलिस
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

हत्या :- यहां गोपनीय सैनिक की गला रेतकर हत्या…घर से 15 किमी दूर मिला शव फैली सनसनी…जाँच में जुटी पुलिस

👩‍💻 CNBLIVE..✍️


//सीएनबी लाईव।।
छत्तीसगढ़ के एक गोपनीय सैनिक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से करीब 15 किमी दूर मिला है। हत्या के तरीके से नक्सलियों के मारने का अंदेशा जताया जा रहा है।

हालांकि पुलिस के उच्चाधिकारी इससे इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि आपसी रंजिश के चलते उसकी हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला नैमेड थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, शांति नगर निवासी तुलसी ठाकुर गोपनीय सैनिक के तौर पर काम कर रहा था। बताया जा रहा है उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई। हालांकि अभी वारदात को लेकर पूरी जानकारी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। SP कमललोचन कश्यप ने बताया कि ग्रामीणों ने आपसी विवाद के चलते उसे मारा है। इस संबंध में जल्द ही आरोपियों का पता लगा लेंगे।
To Top