छत्तीसगढ़ में 02 इनामी सहित कुल 16 नक्सलियों ने किया समर्पण...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

छत्तीसगढ़ में 02 इनामी सहित कुल 16 नक्सलियों ने किया समर्पण...

@दंतेवाड़ा//सीएनबी लाईव।। 
छत्तीसगढ़ में 'लोन वर्राटू' अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 2 इनामी सहित 16 नक्सलियों ने सरेंडर कर समाज की मुख्यधारा को स्वीकार किया है। सभी ने एसपी के सामने सरेंडर किया है। सरकार की पुनर्वास नीति के तहत अब सभी इसका लाभ ले सकेंगे। 'लोन वर्राटू' स्थानीय गोंडी बोली का शब्द है तथा इसका अर्थ होता है 'अपने गांव लौट आओ' इस अभियान के तहत गांवों में नक्सलियों का पोस्टर, बैनर लगाकर उन्हें हथियार छोड़ मुख्य धारा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। पोस्टर्स में वरिष्ठ अधिकारियों का फोन नंबर भी दिया जाता है जिससे नक्सली उनसे संपर्क कर सकें।
To Top
ADVERTISEMENT