आजादी की लड़ाई में कांग्रेस ने संपूर्ण भारत की अगुवाई की: केशरवानी

आजादी की लड़ाई में कांग्रेस ने संपूर्ण भारत की अगुवाई की: केशरवानी

Avinash

बिल्हा ब्लॉक के नयापारा कार्यालय में कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी सहित पूर्व विधायक सियाराम कौशिक व बिल्हा विधानसभा प्रत्याशी रहे राजेंद्र शुक्ला ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

स्थापना दिवस कार्यक्रम काे संबोधित करते हुए विजय केशरवानी ने कहा कि आजादी की लड़ाई में कांग्रेस ने किसी वर्ग की नहीं संपूर्ण भारत की अगुवाई की है तथा आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा डाली गई मजबूत नींव के कारण ही आधुनिक भारत की शानदार इमारत का निर्माण हो पाया।

पूर्व विधायक सियाराम कौशिक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की रीति और नीति में कोई फर्क नहीं है। जनता द्वारा चुनी गई कांग्रेस की सरकारें हमेशा से आमजन की भलाई हेतु कार्य करती रही हैं जिससे आमजन सहित किसानों के हितों का सदा ध्यान रखने का कार्य कांग्रेस की सरकारों ने किया है।

कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला ने सभी को कांग्रेस पार्टी की विचारधारा वह इतिहास से अवगत कराते हुए कांग्रेस पार्टी के सिद्धांत अपनाकर चलने की सीख दी। जिससे कि पार्टी का स्वर्णिम इतिहास वर्तमान में भी बरकरार रहे। कार्यक्रम में नगर पंचायत बोदरी अध्यक्ष सहित पार्टी के पदाधिकारी व पार्षद, पूर्व पार्षद सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विकास में भूमिका निभाते हैं कार्यकर्ता: धीवर
ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी सीपत के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी के 136 वां स्थापना दिवस बनाया। सीपत स्थित ब्लाॅक कांग्रेस कार्यालय में ध्वज वंदन किया गया। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र धीवर के नेतृत्व में शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. मानसी महिलांगे एवं डॉ. अर्चना कश्यप की उपस्थिति में मरीजों को ठंड से बचने कंबल व फल वितरण किया।

राजेन्द्र धीवर ने कहा कि देश की आजादी से 62 साल पहले 1885 में आज ही के दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की गई थी। समाज के अंतिम पंक्ति में भी बैठे हुए लोगों के हितों को ध्यान में उनके विकास में सहयोगी की भूमिका निभाते हैं पार्टी के कार्यकर्ता।

इस अवसर पर ब्लाॅक कांग्रेस उपाध्यक्ष अमीर अली वीरानी, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दुबे सिंह कश्यप, ईश्वर पाटनवार, जलील अहमद, इंटक अध्यक्ष दुर्गा तिवारी, महिला ब्लाक अध्यक्ष करुणा डुंगडुंग, मनोहर पात्रे, नन्द साहू, टीकाराम श्रीवास, विनोद यादव,दशरथ गोस्वामी सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Congress leads entire India in freedom struggle: Kesharwani


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hp0nRU
https://ift.tt/3aOCi5L
To Top