प्रेमी के घर मिली युवती की लाश बाहर से ताला बंद... रात को मां से कहा- मेरी जिंदगी का अब ठिकाना नहीं है, जल्दी आ जाओ...

प्रेमी के घर मिली युवती की लाश बाहर से ताला बंद... रात को मां से कहा- मेरी जिंदगी का अब ठिकाना नहीं है, जल्दी आ जाओ...

Avinash

एक माह पहले घर से भागकर शादी करने वाली युवती का शव उसके प्रेमी के घर बाहर से बंद कमरे में मिला। गले पर फंदा था और शरीर जमीन पर पड़ा था। मकान के बाहर भी ताला लगा हुआ था। परिजनों ने उसके प्रेमी पर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है। तिफरा निवासी रेशमा वर्मा 18 वर्ष का सीपत क्षेत्र के ग्राम मोहरा निवासी मोहरा रोहित पटेल 22 वर्ष के साथ प्रेम प्रसंग था। एक माह पहले ही दोनों घर से भागकर शादी कर ली थी। दोनों मोहरा में पति पत्नी की तरह रह रहे थे। रोहित ने गांव से बाहर मटियारी रोड पर एक मकान लिया था। शनिवार की रात रेशमा की संदिग्ध परिस्थितियों में यहां मौत हो गई। देर रात उसकी लाश बंद कमरे में मिली। इसके बाहर ताला बंद था। रेशमा का शरीर जमीन पर पड़ा था और गले पर फंदा बंधा था। फंदे का दूसरा सिरा छत पर लकड़ी से बंधा था। युवती का प्रेमी रोहित अपने पिता के घर में था। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराया। जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

रेशमा की मां ने बताया कि रात करीब 8.30 बजे रेशमा ने अपनी बड़ी बहन के मोबाइल पर उसे फोन कर बात की थी। वह डरी हुई थी और तुरंत अपने पास बुला रही थी। कह रही थी कि वह आ जाए क्योंकि उसकी जिंदगी का अब ठिकाना नहीं है। मां ने उसे सुबह आने के लिए कहा। रात को ही उसने अपने सबसे करीबी सहेली को फोन कर ऐसा ही कहा। उसने भी सुबह आने के लिए कहा था।

खुदकुशी की किसी ने दी फोन पर सूचना
देर रात किसी ने फोन पर रेशमा की मां को रेशमा की मरने की सूचना दी। बताया उसने घर में फांसी लगा ली है। इसके बाद मां रेशमा की सहेली को बताई। दोनों सिरगिट्टी थाने गए और पुलिस को लेकर मोहरा गए। यहां रेशमा के घर के बाहर सांकल लगा था। दरवाजा खोलकर आंगन में गए तो कमरे में बाहर से ताला बंद था। रेशमा की मां व सहेली ने खिड़की से भीतर झांका तो रेशमा जमीन पर पड़ी थी और उसके गले पर फांसी का फंदा था। उन्होंने सिरगिट्‌टी पुलिस को बताया तो उन्हें लेकर सीपत थाने आई। बाद में सीपत पुलिस पहुंची।

भांजे ने कहा-रेशमा ने मारपीट के बारे में बताई थी
रोहित के भांजे ने बताया कि वह रोहित के घर आता जाता था। शुक्रवार को भी सुबह आया था। रेशमा का पेट दर्द दे रहा था तो वह अस्पताल लेकर गया था। रास्ते में रेशमा ने उसे बताया था कि रोहित उसे आए दिन मारपीट करता है। रात को वह रोहित को मार दिया था। झगड़ा हुआ तो वह घर आ गया। सुबह उसे रेशमा की सहेली ने ही मौत की खबर दी।

पार्टी में शामिल दोस्तों से खुलेगा राज
रोहित के घर रात को पार्टी मनाने गए उसके दोस्तों में कौन-कौन शामिल थे यह अभी पता नहीं चला है न ही पुलिस ने उनसे पूछताछ की है। रेशमा की मौत के पीछे क्या कारण थे यह रोहित व उसके दोस्त भी बता सकते हैं।

प्रेमी ने कहा-पिता के साथ घर चल दिया था
रोहित ने पुलिस को बताया कि रात को पार्टी के दौरान उसका भांजा के साथ झगड़ा हुआ तो वह अपने पिता को फोन कर बुलाया। पिता उसे अपने साथ अपने घर ले गया था। रेशमा के साथ क्या हुआ उसे पता नहीं।

कुंवारा बताकर की थी युवती से शादी
शुक्रवार की रात रेशमा का पति रोहित घर पर ही था। उसके साथ उसके दोस्त भी मौजूद थे। रोहित पहले से ही शादीशुदा है। पत्नी से अक्सर झगड़ा होता था। इसके चलते वह रोहित को छोड़कर मायके चली गई है।

चेहरे पर खरोंच व शरीर पर मारपीट के निशान
पुलिस ने शव का पंचनामा किया तो चेहरे पर खरोंच व चोट के निशान मिले। युवती की हत्या कर शव लटकाया गया था या फिर उसने मारपीट के बाद खुदकुशी कर ली थी इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा। सोमवार को डॉक्टर रिपोर्ट सौंपेगी।

रात को दोस्त आए थे भांजे से झगड़ा हुआ
रात को घर पर रोहित ने पार्टी रखी थी। इसमें उसके तीन चार दोस्त आए थे। इन्हीं में एक तोरवा का रहने वाला युवक था। वह रिश्ते में रोहित का भांजा लगता है। उसने बताया कि रात को पार्टी के दौरान ही रोहित का रेशमा के साथ झगड़ा हुआ। वह बीच बचाव किया था और रोहित को एक थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद मामला शांत हुआ फिर रोहित ने उसे धमकी देते हुए घर से चले जाने के लिए कहा और युवक अपने घर तोरवा आ गया।



To Top