धान खरीदी का महा अभियान कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया शुभारंभ...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

धान खरीदी का महा अभियान कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया शुभारंभ...

@सत्यम साहू//लखनपुर।।
लखनपुर में धान खरीदी का महा अभियान की सुरुवात कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के द्वारा धान खरीदी केंद्र पहुँचकर  पूजा करके सुरुवात की गई।जमगला में प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव, अमेरा लहपटरा में जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव,  लखनपुर रणविजय सिंह , कुन्नी जनपद अध्यक्ष श्रीमती मोनिका पैकरा, अमलभट्ठी शैलेंद्र प्रताप सिंह, निमहा दिनेश तायल, चांदो रमेश जयसवाल, पूहपुत्रा मुकेश सिंह ने धान खरीदी केंद्र में जाकर मशीन की पूजा करके धान खरीदी की सुरुवात की। इस दौरान कांग्रेसी पदाधिकारी युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह देव, सिरकोटगा उपसरपंच सतेंद्र रॉय,लखनपुर पार्षद अमित बारी, कांग्रेस आईटी सेल मक़सूद हुसैन, गप्पू खान, धर्मेंद्र झरिया, मोजिब खान, अजर राम चौधरी, अमरेश राजवाड़े, अवधेश सहित काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। जनप्रतिनिधियों ने सभी समिति प्रभंधक को कहा कि किसानों को धान खरीदी में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसका विशेष ख्याल रखें।

To Top