चांदो धान खरीदी केंद्र का लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष ने किया औचक निरीक्षण...

चांदो धान खरीदी केंद्र का लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष ने किया औचक निरीक्षण...

@सत्यम साहू//लखनपुर।।
लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने चांदो समिति धान खरीदी केंद्र का  औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां किसानों से सौजन्य मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना।जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने इस दौरान किसानों से धान खरीदी के बारे में जानकारी ली।जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने चांदो समिति प्रभंधक को सख्त निर्देश दिये हैं कि किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसका विशेष ख्याल रखें। किसी किसान को कोई समस्या हो तो उसका निराकरण शीघ्र करे, गिरदावरी त्रुटि या ऑनलाइन प्रविष्टि के कारण किसी किसान का रकबा कम हुआ हो तो उसमें आवश्यक सुधार करें। धान खरीदी केंद्र में व्यवस्थाओं का जायजा लेकर नमी मापक यंत्र, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन का अवलोकन किया साथ ही बिक्री हेतु लाये हुए धान के गुडवत्ता भी निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ सिर कोटगा उपसरपंच सतेंद्र रॉय भी उपस्थित रहे। 

To Top