अंबिकापुर में शराब के नशे में भिड़ गए दो भाई, बड़े ने चाकू मारकर छोटे की जान ले ली...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

अंबिकापुर में शराब के नशे में भिड़ गए दो भाई, बड़े ने चाकू मारकर छोटे की जान ले ली...

Avinash


छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में शराब के नशे में बुधवार देर रात दो भाई आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच विवाद इतना ज्यादा बढ़ा कि बड़ा भाई घर के अंदर से चाकू लेकर आया और छोटे को मारकर भाग गया। शोर सुनकर परिजन बाहर निकले और घायल को अस्पताल ले गए, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छोटे भाई की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने 12 घंटे बाद आरोपी को धर दबोचा।

जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर क्षेत्र के चिरकोमा हर्राटोला गांव निवासी बलवंत कोरवा (38) गांव में ही रहने वाले अपने बड़े भाई सकरा कोरवा से मिलने के लिए बुधवार रात उसके घर गया था। बलवंत ने उसे आवाज देकर बाहर बुलाया। इस दौरान सकरा शराब के नशे में था। बाहर आकर दोनों भाई बैठकर आग सेंकने लगे। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया।

परिजन घर से बाहर आए तो बलवंत खून से लथपथ पड़ा था
आरोप है कि विवाद के बाद बड़ा भाई सकरा गुस्से में घर के अंदर चला गया और चाकू लेकर लौटा। बाहर आग सेंक रहे छोटे भाई बलवंत के पेट में चाकू से वार कर दिया। चीख सुनकर परिजन घर के बाहर आए तो बलवंत खून से लथपथ पड़ा था। रात में ही उसे बलरामपुर जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। बलवंत की पत्नी शिव मनिया की शिकायत पर पुलिस ने जंगल में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।


To Top
ADVERTISEMENT