आज कान्फीडरेशन आप आल इंडिया ट्रेडर्स सरगुजा के अध्यक्ष रविन्द्र तिवारी के नेतृत्व में देवीगंज मार्ग के व्यापारीयों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मिलकर देवीगंज रोड में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए चर्चा किए। विदित हो कि वर्तमान समय में देवीगंज मार्ग में दोनों तरफ से गाड़ीयों को नहीं आने दिया जा रहा है जिसके कारण शहर के इस प्रमुख व्यवसायीक मार्ग में व्यापार बाधित हो रहा है, महामाया चौक से एवं देव होटल के पास से चार चक्का वाहनों को देवीगंज मार्ग में नहीं जाने दिया जा रहा है जबकी यह मार्ग पुर्ण रूप से व्यवसायीक मार्ग है और शहर में उपभोक्ताओं को आवश्यक समान लेने के लिए इसी मार्ग में जाना पड़ता है क्योंकि इस मार्ग में व्यवसायीक प्रतिष्ठान हैं।
व्यापारीयों के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस प्रशासन से मांग किया है कि देवीगंज रोड में एकाकी मार्ग चलने दिया जाये जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओम चंदेल जी ने तत्काल यातायात पुलिस को निर्देश जारी कर दिए जिसमें कहा गया है कि महामाया चौक से चार चक्का वाहनों को प्रवेश दिया जायेगा एवं देव होटल के पास से पुर्वत गाड़ीयों को सतीपारा मार्ग से ही आवागमन होगा। पुलिस प्रशासन ने एक सप्ताह में पुनः समीक्षा कर व्यापारीयों से चर्चा कर आवागमन मार्ग को बदलाव किया जा सकता है। आज व्यापारीयों के संगठन कैट के जिला अध्यक्ष रविन्द्र तिवारी, शुभम अग्रवाल, अभीषेक सिंह एवं रजत बौरी बैठक में सामिल हुए।