दो डिग्री बढ़ा तापमान, आज भी रहेगी हल्की बदली, 26 से लौटेगी ठिठुरन...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

दो डिग्री बढ़ा तापमान, आज भी रहेगी हल्की बदली, 26 से लौटेगी ठिठुरन...

Avinash

गुरुवार को हल्की बदली के कारण न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़ा शुक्रवार को भी बदली छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक रह सकता है। दोपहर में आसमान साफ नहीं होने के कारण ठंड कम लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार मौसम अभी भी शुष्क और सर्द है। शनिवार से आसमान साफ होगा और तापमान 3 डिग्री तक गिर सकता है। 26 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक जा सकता है। दिसंबर माह में लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। तापमान के 8 डिग्री तक पहुंचने के कारण ठिठुरन बढ़ी थी लेकिन फिर मौसम बदलने से ठंड पर ब्रेक लगा है। तापमान बढ़ने के बाद रात को ठंडी हवा चलने से ठंड बढ़ी है।



To Top
ADVERTISEMENT