पुलिस अब दोस्तों की मदद से गुंडे और बदमाशों पर करेगी कंट्रोल...

पुलिस अब दोस्तों की मदद से गुंडे और बदमाशों पर करेगी कंट्रोल...

Avinash

पुलिस अब फेंड्स ऑफ पुलिस बनाकर उनकी मदद से गुंडे बदमाशों पर कंट्रोल करेगी। शहर के प्रबुद्ध जनों के साथ स्टूडेंट्स और समाज सेवा से जुड़े लोगों को पुलिस मित्र बनाएगी, ताकि उनकी मदद से कोई भी अपराध होते ही तुरंत सूचना मिल सके। साथ ही ये जानकारी मिलती रहे कि शहर में कौन किस इलाके में रंगदारी कर रहा है। पुलिस गुंडे बदमाशों में भय बनाने पर भी फोकस करेगी। डीजीपी डीएम अवस्थी ने गुरुवार को रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने एसएसपी अजय यादव से कहा कि वे फ्रेंड्स ऑफ पुलिस के कांसेप्ट को आगे बढ़ाएं। पुलिस शहर में चौक-चौराहों पर नजर आए। इसके लिए अफसरों को भी फील्ड पर उतारें। बैठक में एसएसपी यादव ने उन्हें बताया कि कम्युनिटी पुलिसिंग के साथ साइबर सेल के माध्यम से क्राइम कंट्रोल के प्रयास चल रहे हैं। साइबर सेल के माध्यम से बड़े अपराधों पर फोकस होकर पड़ताल की जा रही है। डीजीपी ने इसे और अधिक मजबूत करने को कहा। उसके बाद उन्होंने एएसपी और सीएसपी से भी एक-एक कर सवाल किया।

लखन पटले से कहा कि वे नगर पुलिस अधीक्षकों को बताएं कि उन्हें किस-किस तरह की जानकारी होनी चाहिए। एएसपी ने अपने अनुभव के हिसाब से टिप्स दिए। बाद में डीजीपी ने सभी नगर पुलिस अधीक्षकों से कहा कि उनकी अपने थाना क्षेत्र के क्राइम पर सीधी पकड़ होनी चाहिए। हर थाने के जितने भी निगरानी बदमाश व गुंडा सूची में शामिल लोगों की नामजद पहचान उन्हें होनी चाहिए।



To Top