आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति संचालक मंडल की बैठक 4 नवम्बर को...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति संचालक मंडल की बैठक 4 नवम्बर को...


@रायपुर//सीएनबी लाईव।। 

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति ’संचालक मंडल’ की बैठक 4 नवम्बर को प्रातः 11 बजे से महानदी भवन मंत्रालय नवा रायपुर के सभाकक्ष क्रमांक एस-3-12 में आयोजित की गई है।

संचालक आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास ने प्रदेश में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के संचालन के हेतु गठित समिति ’छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति’ के सभी सदस्यों से बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।



To Top
ADVERTISEMENT