पूर्व गणतंत्र दिवस परेड 2020 हेतु कोरिया जिले से स्वयं सेवक चयनित बैकुन्ठपुर...

पूर्व गणतंत्र दिवस परेड 2020 हेतु कोरिया जिले से स्वयं सेवक चयनित बैकुन्ठपुर...

@सुमित साहू//बैकुंठपुर।। 
राज्य रासेयो अधिकारी एवं पदेन उप सचिव उच्च शिक्षा विभाग डॉ० समरेन्द्र सिंह के संरक्षण, कार्यक्रम समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना, डॉ० अनिल कुमार सिन्हा, संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय सरगुजा अम्बिकापुर (छ.ग.) के निर्देशानुसार एवं प्रो० एम० सी० हिमधर जिला संगठक रासेयो कोरिया एवं सूरजपुर के मार्गदर्शन में पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2020 आगरा हेतु जिला स्तरीय चयन कार्यक्रम का आयोजन शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुण्ठपुर के प्रांगण में किया गया जिसमें कोरिया जिले के रासेयो युक्त महाविद्यालयों से चयनित स्वयं सेवक शामिल हुए। जिला संगठक द्वारा गठित चयन समिति श्री संजीव कुमार जायसवाल, एन० सी० सी० ऑफिसर, डॉ0 रंजना नीलिमा कच्छप कार्यक्रम अधिकारी, महेश मिश्रा यातायात सैनिक, श्री सुनील शर्मा एवं सुमित साहू दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड रिटर्न के द्वारा परेड, कमाण्डिंग, दौड़ एवं शारीरिक परीक्षण के आधार पर स्वयं सेवकों का चयन किया गया जिसमें 03 छात्र एवं 03 छात्रा स्वयं सेवक क्रमशः शिवम् कुमार एवं सुषमा राजवाड़े शास. राप्रसिंह, स्नात. महा0 बैकुण्ठपुर, कु0 सुषमा करें एवं देवन्ती शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बैकुण्ठपुर तथा महेश कुमार एवं सूरज कुमार पं0 जे0 पी0 उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय पटना का चयन किया गया साथ ही प्रतीक्षा सूची में कृष्णा शास० राप्रसिंह0 स्नात महाविद्यालय बैकुण्ठपुर एवं कु० सीमा कुशवाहा पं0 जे0 पी0 उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय पटना चयनित हुए। 
कोरिया जिले से चयनित स्वयं सेवक विश्वविद्यालयीन स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड चयन कार्यक्रम में दिनांक 11.11.2020 को संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय सरगुजा अम्बिकापुर के द्वारा आयोजित स्थल राजीव गांधी शास० पी०जी० महावि० अम्बिकापुर के खेल मैदान में शामिल होंगे इस अवसर पर पंजीयक के रूप में पटना महाविद्यालय के कार्यक्रम सहायक रोहित कुमार साहू उपस्थित रहे। जिले से चयनित स्वयं सेवकों को अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 ए सी० गुप्ता, जिला संगठक प्रो0 एम0 सी0 हिमधर, कार्यक्रम अधिकारी, डॉo श्रीमती प्रीति गुप्ता, डॉ० विनय कुमार शुक्ला, प्रो० शिवशंकर राजवाड़े. डॉ० सुश्री रंजना नीलिमा कच्छप सहित, रासेयो कार्यक्रम सहायक मो0 आरीफ ढेबर, वरिष्ठ स्वयं सेवक सुप्रिया मिश्रा, संगीता साहू, सुमित साहू, लवकुमार, प्रमोद कुमार, परमा. रजनी पैकरा, शबाना बेगम, खुशबू यादव, सिमरन परवीन देव नारायण सिंह, आकाश सिंह शक्ति राजवाड़े, अल्फा बड़ा. बिहारी लाल साहू, रविन्द्र कुमार साहू, सीमा कुशवाहा, रनिया प्रजापति, पूजा रजक, तीरथ प्रसाद, ममता पाव, प्रियांशु एवं प्रीति पैकरा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

To Top