आज एक कार्यक्रम में कैट सरगुजा के जिला अध्यक्ष श्री रविंद्र तिवारी ने कहा कि स्वदेशी उत्पाद को बढ़ावा देना तथा विदेशी उत्पाद का बहिष्कार करना जिसमें विशेषकर चाईनिज समानो का बहिष्कार करने का सोमवार से जन जागरूकता अभियान कैट पुरे जिले में चलायेगा। उपभोक्ताओं को यह बताया जायेगा की आप भारत में निर्मित उत्पादों को खरीदेंगे तो देश में रोजगार के अवसर पैदा होंगे तथा देश आत्मनिर्भर बनेगा और आर्थिक रूप से भी हमारा देश मजबूत होगा।
आम जनता को जागरूक किया जायेगा की इस त्योहार में चाईनिज सामानों का स्तेमाल ना करें तथा दीपावली में भी स्थानीय लोगों के द्वारा निर्मित दिये का उपयोग करें। कैट के जिला अध्यक्ष रविन्द्र तिवारी ने कहा कि कैट व्यापारीक हित के लिए तो काम करती ही है साथ में राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखती है, जब देश मजबूत होगा तो आम जनता के साथ साथ व्यापारी भी मज़बूत होगा। स्वदेशी अपनाओ विदेशी भगाओ का अभियान को और तेज किया जाएगा। लोकल में वोकल के प्रधानमंत्री के नारे को साकार करने के लिए कैट सरगुजा प्रतिबद्ध है और व्यापारियों से भी आग्रह किया जाएगा कि भारतीय उत्पाद को बाज़ार में ज्यादा से ज्यादा बेचें एवं चाईनिज समानो को अब देश विदा करें। हम चाईनिज समानो को बेच कर दुश्मन देश को आर्थिक रूप से मज़बूत नहीं बना सकते हैं।