जनपद उपाध्यक्ष ने अपने जनपद छेत्र के कोटवार को वितरित की निशुल्क लाऊड स्पीकर...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

जनपद उपाध्यक्ष ने अपने जनपद छेत्र के कोटवार को वितरित की निशुल्क लाऊड स्पीकर...


@सत्यम साहू // लखनपुर।। 
लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव जी ने अपने जनपद छेत्र के ग्राम लहपटरा के कोटवार को निशुल्क लाऊड स्पीकर दी। पिछले दिनों अमित सिंह देव अपने जनपद पंचायत छेत्र का भ्रमण करने ग्राम लहपटरा गए हुए थे जिस पर ग्राम के कोटवार ने जनपद उपाध्यक्ष से  लाऊड स्पीकर की मांग की थी। जिस पर तुरंत जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने हफ्ते भर के अंदर ग्राम के कोटवार को अपने निवास बुलाकर लाऊड स्पीकर भेट की। लाऊड स्पीकर मिलने से ग्राम के कोटवार बहुत खुश हुए। और लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष को धन्यवाद कहा। इस दौरान वहां उपस्थित आईटी सेल कांग्रेस के मक़सूद हुसैन, लहपटरा ग्राम के पंच अमरेश राजवाड़े, अजर राम चौधरी, ग्राम के कोटवार उपस्थित रहे। 
To Top