प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा...

प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा...

@नई दिल्ली (वेब न्यूज़)//सीएनबी लाईव।। 
भारतीय क्रिकेट टीम के महानतम ऑलराउंडर में शुमार कपिल देव को हार्ट अटैक आने के चलते दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया है। यहां पर डॉक्टर. अतुल माथुर की देखरेख में कपिल देव का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। छाती में दर्द की शिकायत के बाद कपिल देव को बृहस्पतिवार रात 1 बजे अस्पताल लाया गया था। रात में ही उनकी एंजियोप्लास्टी की गई।

इस बाबत अस्पताल में उनका इलाज कर रहे डाॅ. अतुल माथुर ने बताया कि क्रिकेटर कपिल देव को माइनर हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई, जिसके बाद अब वह ठीक हैं। वहीं, कपिल देव का स्वास्थ्य खराब होने और अस्पताल में भर्ती होने की खबर आई तो सोशल मीडिया पर उनके लिए प्रार्थना और दुआओं का सिलसिला चल पड़ा। फेसबुक और ट्वीटर से कर तमाम सोशल साइट्स पर लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांग रहे हैं। 

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और क्रिकेट जगत के बेहतरीन ऑलराउंडर और उम्दा कमेंट्रेटर में शुमार कपिल देव की कप्तानी में पहली बार भारत ने 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था। 131 टेस्ट मैच खेलने वाले कपिल देव इकलौते आलराउंडर हैं, जिन्होंने 400 विकेट लेने के बाद 4000 रन भी बनाए हैं।

यहां बर बता दें कि कपिल देव ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 131 टेस्ट और 225 वनडे मैच खेले। उनके नाम टेस्ट में 5248 रन और 434 विकेट दर्ज हैं। एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने 3783 रन बनाने के साथ 253 विकेट भी झटके। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ फरीदाबाद में साल 1994 में खेला था।  इसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविंद कह दिया।

इसके बाद 1999 में उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम का कोच चुना गया। 2005 में उन्होंने खुशी नामक एक राष्ट्रीय सरकारी संगठन की स्थापना की। फिलहाल वे उसके अध्यक्ष हैं। खुशी दिल्ली में कम विशेषाधिकृत बच्चो के लिए तीन विद्यालय चलाती है। 24 सितंबर 2008 को कपिल देव ने भारतीय प्रादेशिक सेना में भाग लिया और उन्हें लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में चुना गया।



To Top