मछली पकड़ने के बहाने 9 साल की बच्ची को ले जाकर दुष्कर्म किया, फिर ससुराल में छिप गया आरोपी; कुछ ही घंटे में गिरफ्तार
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

मछली पकड़ने के बहाने 9 साल की बच्ची को ले जाकर दुष्कर्म किया, फिर ससुराल में छिप गया आरोपी; कुछ ही घंटे में गिरफ्तार

Avinash


@जशपुर (वेब न्यूज़)//सीएनबी लाईव।। 

जशपुर में तीन दिन पहले 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। पुलिस ने शिकायत मिलते ही इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पत्थलगांव थाना इलाके में हुई इस वारदात के बाद बच्ची की स्थिति ठीक नहीं है। उसका इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद आरोपी अपने ससुराल में जाकर छुपा हुआ था। पुलिस ने छापा मारकर इसे पकड़ा और अब इसे जेल भेज दिया गया है।

मछली पकड़ने के लिए ले गया था साथ
पत्थलगांव के थाना प्रभारी मोहसिन खान ने आरोपी गुरबारू राम टुकुपखना गांव का रहने वाला है। वह बच्ची के पिता को जानता था। उसका घर भी आना-जाना लगा रहता था। सोमवार को वह बच्चे के पिता से मिला और मछली पकड़ने चलने को कहा। पिता ने मना कर दिया तो वह वहीं खेल रही बच्ची और उसकी सहेली को साथ ले गया। बच्ची की सहेली अपने घर चली गई। अकेला पाकर उसने 9 साल की मासूम को पास के खेत में चलने को कहा। यहीं आरोपी ने अपनी हवस मिटाई।

पुलिस की टीम ने कुछ ही घंटों में ढूंढ लिया
घटना के बाद बच्ची रोते हुए अपने घर आई और पिता को सबकुछ बताया। मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस की टीम एक्टिव हो गई। गांव वालों से भी पूछताछ की गई। पता चला कि आरोपी अपने रिश्तेदारों के घर में छुपा है। एक टीम आरोपी के ससुराल दीवानपुर गांव के लिए रवाना की गई। यहां पहुंचते ही आरोपी के रिश्तेदारों के मकान में पुलिस ने छापा मारा और गुरबारू को पकड़ लिया। आरोपी गांव में ही खेती मजदूरी का काम करता है। इसे कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया। शिकायत मिलने के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की।



फोटो इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की है। डीजीपी ने निर्देश दे रखें हैं कि इस तरह की घटनाओं में पुलिस तत्काल एक्शन ले।
To Top