सरगुजा में 95 हजार से अधिक का नशीला पदार्थ जप्त...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

सरगुजा में 95 हजार से अधिक का नशीला पदार्थ जप्त...


|ब्यूरो•सूरजपुर|
सरगुजा में इन दिनों नशीली दवाओं की तस्करी जोरो पर हो रही है, इसी बिच सोमवार 24 अगस्त को थाना प्रभारी चंदौरा बृजपाल सिंह को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम घुमाडांड-कथरापारा निवासी रामस्वरूप सिंह अपने मकई खेत बाड़ी में गांजा का पौधा लगाया है जिसकी सूचना से पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा को अवगत कराए जाने पर उन्होंने तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए!

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी प्रतापपुर राकेश पाटनवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इंदौर पुलिस टीम के साथ मुखबीर सूचना की तस्दीकी व कार्यवाही हेतु ग्राम घुमाडांड-कथपारारा निवासी रामस्वरूप के यहां पहुंची और उसे तलब कर उसके मकई बाड़ी में खोजबीन करने पर बाड़ी से 287 नग अवैध मादक पदार्थ गांजा का पौधा वजन 23 किलो 990 ग्राम कीमत 95 हजार 960 रूपये का पाए जाने पर आरोपी रामस्वरूप सिंह पिता संतोष सिंह उम्र 55 वर्ष के विरुद्ध धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया!!!
To Top