सरगुजा में घर से बरामद हुआ नशीला पदार्थ... 420 नग कफ सिरफ खपाने की थी तैयारी...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

सरगुजा में घर से बरामद हुआ नशीला पदार्थ... 420 नग कफ सिरफ खपाने की थी तैयारी...

Avinash




|ब्यूरो•सरगुजा|से✍️शशी रंजन सिंह|
बलरामपुर के कुसमी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक के घर से 420 नग कफ सिरप बरामद किए गए हैं। जिसकी क़ीमत हज़ारों रुपए में हैं। आरोपी के ख़िलाफ़ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है!

जानकारी के मुताबिक मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने कुसमी पुलिस ने वार्ड नम्बर 03 निवासी यासीन खान के घर पर दबिश दी। जहाँ पुलिस को अवैध रूप से बेचने के लिए रखे गए अलग अलग कम्पनियो के 100-100 एमएल के 420 नग कफ सिरफ मिले। जिसकी कीमत 31,550 रुपये बताई जा रही है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश राठौर, सउनि भगवती प्रसाद करें, प्रधान आरक्षक रोशन लकड़ा, आरक्षक अमरन्द्र सिंह, सागर सिंह, बाबूलाल पैकरा, राधेश्याम पैकरा, राजेन्द्र कश्यप, संदीप बेक, अनिल साहू, धीरेन्द्र चंदेल एवं महिला आरक्षक संगम सुनीता शामिल रहे!!!
To Top