प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष का देर रात हुआ निधन...

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष का देर रात हुआ निधन...


|ब्यूरो•नई दिल्ली|शशी रंजन|
कांग्रेस में शोक का माहौल पश्चिम बंगाल के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोमेन मित्रा की बीती रात स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण निधन हो गयी है! सोमेन मित्रा का स्वास्थ्य ठीक नहीं था इस कारण उनका कोलकाता के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज  हो रहा था! 

जानकारों की मानें तो सोमेन मित्रा को किडनी की भी बीमारी थी, इसी कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था! परन्तु दुर्भाग्यवश उनका निधन कार्डियक अरेस्ट से हो गया! बंगाल कांग्रेस कमिटी ने सोमेन मित्रा की मौत पर शोक जताते हुए ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि, "पश्चिम बंगाल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोमेन ने कुछ समय पहले ही अंतिम सांस ली, दादा के परिवार के साथ हमारी हमारी संवेदनाए हैं"

गौहै कि सोमेन मित्रा की मौत 78 वर्ष की आयु  में हुई है, बरहाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में गम का माहौल बना हुआ है!!!

To Top