CG ब्रेकिंग " गुलाब कमरो ने शिक्षक के संलग्नीकरण पर उठाए सवाल...देखें?
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG ब्रेकिंग " गुलाब कमरो ने शिक्षक के संलग्नीकरण पर उठाए सवाल...देखें?


, संयुक्त संचालक, सरगुजा संभाग द्वारा 21 सितंबर 2026 को जारी आदेश के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कृष्णापुर, जिला सूरजपुर में पदस्थ व्याख्याता हजारी लाल चक्रधारी को उनके मूल पदस्थापना स्थल से संलग्न करते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सोनहत, जिला कोरिया का प्रभार सौंपा गया है।

गुलाब कमरो ने अपने पत्र में 23 जून 2026 की समीक्षा बैठक और लोक शिक्षण संचालनालय के 25 जून 2026 के निर्देशों का हवाला दिया है। उनका कहना है कि शिक्षकों एवं व्याख्याताओं को मूल शैक्षणिक दायित्वों से हटाकर गैर-शैक्षणिक कार्यों में संलग्न नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने आशंका जताई है कि इस व्यवस्था से संबंधित विद्यालय में अध्यापन कार्य प्रभावित हो सकता है। पूर्व विधायक ने शासन से संलग्नीकरण निरस्त कर व्याख्याता को उनके मूल पदस्थापना स्थल पर कार्य करने के लिए आदेश जारी करने का आग्रह किया है।

संवाददाता – संतोष सिंह सूर्यवंशी

To Top