@संवाददाता- संतोष सिंह सूर्यवंशी)
कोरिया/धान खरीदी केंद्र चिरमी का जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने आज निरीक्षण कर किसानों की समस्याओं से रूबरू हुआ और आदिम जाति सरकारी सेवा समिति मर्यादित,चिरमी के धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान धान बेचने पहुंचे किसानों से सीधे संवाद कर धान खरीदी में आ रही समस्याओं,असुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी लिया। प्रबंधकों से चर्चा कर किसानों द्वारा बताई गई समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक पहल किया। धान खरीदी प्रक्रिया में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा खरीदी कार्य सुचारु रूप से संचालित हो,इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ओबीसी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ रामकृष्ण साहू,मंडल अध्यक्ष बसंत सिंह,पूर्व उप सरपंच दिलबंदु यादव सहित तथा धान खरीदी केन्द्र में निगरानी समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
CG KOREA "धान खरीदी केंद्र चिरमी का जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने निरीक्षण...देखें
November 27, 2026
Share to other apps


