बैकुंठपुर में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत मंडल स्तरीय जन चौपाल संवाद की शुरुआत
कोरिया/वोट बचाओ–देश बचाओ” अभियान के तहत डकईपारा खैरी पटना एवं राजापारा रनई में मंडल स्तरीय जन चौपाल संवाद कार्यक्रम में नागरिकों को अभियान के उद्देश्यों,मताधिकार की रक्षा एवं निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता के महत्व से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल,ने अपनी बात रखी साथ ही वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के पैपलेट्स ग्रामवासियों के वितरित किया गया एवं वोट चोरी के खिलाफ जन जन तक पहुंचने के लिए आह्वान किया गया,कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिहारी लाल राजवाड़े,प्रभारी दीपक गुप्ता,मंडल अध्यक्ष संतोष सूर्यवंशी,मंडल अध्यक्ष आस्तिक शुक्ला उर्फ लड्डू,जनपद सदस्य राजू साहू,प्रभारी रामकुमार यादव,सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।।।।


