लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के तहत विशाल पदयात्रा
बैकुण्ठपुर - जिला मुख्यालय स्थित नगर पालिका कॉम्पलेक्स परिसर मे देशव्यापी लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओं के तहत विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मंे मुख्य रूप से छ.ग.शासन मंे मंत्री राजेश अग्रवाल, विधायक भईयालाल राजवाड़े, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णबिहारी जायसवाल, सहकारी बैंक सरगुजा उपाध्यक्ष जगदीश साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बसंत राय, रविशंकर राजवाड़े, अनिल साहू, राजेश सिंह, चुन्नी पैकरा, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, कपिल जायसवाल, पूर्व नपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, जनपद उपाध्यक्ष प्यारे साहू उपस्थित रहें।
इस अवसर पर कैबीनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, 25 जून 1975 में इंदिरा गांधी की सरकार के समय देश में आपातकाल लगाया गया। विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारियाँ हुईं, नागरिक स्वतंत्रताओं पर पाबंदियाँ लगीं और अखबारों पर सेंसरशिप थोपी गई। कांग्रेस आज संविधान की रक्षा की बात करती है, तो उसे इस इतिहास पर भी स्पष्ट जवाब देना होगा। संविधान हाथ में लेकर मंच पर खड़े होना आसान है, उसके सामने अपने राजनीतिक इतिहास का हिसाब देना कठिन है! मैं कांग्रेस के नेताओं से पूछना चाहता हूँ क्या आपातकाल में जेल भेजे गए लोगों के अधिकार, अधिकार नहीं थे?
उन्हांेने कहा कि, लोकतंत्र केवल शासन व्यवस्था नहीं, बल्कि जनता की आकांक्षाओं और अधिकारों का आधार है। लोकतांत्रिक परंपराओं एवं संवैधानिक मर्यादाओं का सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि समाज में शांति, सद्भाव और जागरूकता बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।
विधायक भईयालाल राजवाड़े ने कहा कि, लोकतंत्र में सरकार से सवाल पूछिए, उसकी नीतियों पर बहस कीजिए, उसके काम का हिसाब माँगिए। लेकिन राजनीतिक विरोध के नाम पर हिंसा, धमकी और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वालों को संरक्षण देने की प्रवृत्ति पर भी सवाल उठाइए। संविधान की मर्यादा सत्ता और विपक्ष, दोनों पर लागू होती है।
जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि, भारत की जनता अपने विवेक से निर्णय करती है, 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 240 और कांग्रेस को 99 सीटें मिलीं। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी। कांग्रेस को भी जनता ने विपक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी। दोनों पक्षों को मिले जनादेश का सम्मान होना चाहिए। हम कांग्रेस से पूछते हैं आप जनता का विश्वास बढ़ाने के लिए अपने काम और नेतृत्व की समीक्षा करेंगे या हर बहस को मोदी-विरोध तक सीमित रखेंगे?।
उन्हांेेने कहा कि, लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ’ अभियान का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा समाज में सकारात्मक राजनीतिक संवाद को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने जिले के सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से लोकतंत्र की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि, हम अपने काम पर चर्चा के लिए तैयार हैं, विपक्ष भी अपने शासन, अपने वादों और अपने निर्णयों पर उसी स्पष्टता से जवाब दे।
कोरिया की धरती से हमारा संकल्प है कि हम गाँव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के प्रश्नों को मजबूती से उठाएँगे। राजनीतिक बहस को तथ्यों पर रखेंगे। अफवाह का जवाब प्रमाण से देंगे और हिंसा का विरोध कानून के दायरे में करेंगे।
कार्यक्रम मंे मुख्य रूप से जिला मंत्री सुनिता कुर्रे, शारदा गुप्ता, प्रदीप तिवारी, कृष्णावती यादव, जिला पंचायत सदस्य गीता राजवाड़े, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, जिला कार्यालय मंत्री मंजू जिवनानी, सह मीडिया प्रभारी गणेश यादव, एन.जी.ओ.प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश शर्मा, आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष साहू, सत्कार प्रकोष्ठ जिला संयोजक भानूपाल, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ सह संयोजक प्रशांत गुप्ता, पार्षद संजय जायसवाल,मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, रामलखन यादव, दीपा विश्वकर्मा, राजाराम राजवाड़े, किशोर सिरदार, मनेजर राजवाड़े, संजय चिकनजूरी, महामंत्री रमन गुप्ता, हरिओम साहू, सचिदानंद द्विवेदी, सुरेश राजवाड़े, मुन्ना चक्रधारी, रामाशंकर सिंह, बसंत पाल, सुशीला साहू, दिनेश साहू, एनजीओ प्रकोष्ठ जिला संयोजक योगेन्द्र मिश्रा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सतेन्द्र राजवाड़े, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता यादव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलराज रवि, जनपद सदस्य धर्मवती राजवाड़े, महामंत्री पुष्पलता राजवाड़े, साक्षी सिंह, सुरेन्द्र कुशवाहा, अहिल्या राजवाड़े, लहरे सोनवानी, संतोष राजवाड़े, अनिता गुप्ता, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक रोशन राजवाड़े, मयंक राठौर, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला संयोजक गोकरण शुक्ला, मनोज सोनवानी, सुमनकांत तिवारी, सांस्कृति प्रकोष्ठ जिला संयोजक सुखदेव राजवाड़े, पार्षद रेखा वर्मा, ज्योति देवांगन, प्रमिला सिंह सहित भारी संख्या में कार्यकर्तागण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।


