सूरजपुर/जरही (ट्रैक सी. जी. न्यूज ब्यूरो चीफ़):---- दीपावली पर्व के मद्देनजर नगर पंचायत जरही के वार्ड क्रमांक 11 में स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं को लेकर विशेष पहल की गई है। वार्ड में विशेष सफाई अभियान चलाकर साफ-सफाई कराई गई। इस दौरान वार्ड के वरिष्ठ पार्षद सिद्धनाथ शर्मा स्वयं मौके पर मौजूद रहकर सफाई व्यवस्था की निगरानी करते नजर आए। अभियान के बाद वार्ड की गलियां साफ-सुथरी और व्यवस्थित दिखाई देने लगी हैं।
वहीं, वार्ड में रात के समय बेहतर रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पार्षद निधि से विभिन्न स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई हैं। इन लाइटों के लगने से वार्ड की गलियां रोशनी से जगमगा उठी हैं, जिससे स्थानीय रहवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही अंधेरे की समस्या से भी राहत मिलेगी।
अब CCTV कैमरों से बढ़ेगी सुरक्षा
वार्ड में विकास और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक और पहल की तैयारी की जा रही है। पार्षद सिद्धनाथ शर्मा के अनुसार, आने वाले दिनों में वार्ड क्रमांक 11 के विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे वार्ड की निगरानी व्यवस्था मजबूत करने और असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद सिद्धनाथ शर्मा ने वार्डवासियों एवं नगरवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयास लगातार जारी रहेंगे।
