CG ब्रेकिंग "थाना पटना पुलिस की बड़ी अंतरराज्यीय कार्रवाई: गैस पाइपलाइन कार्य से 12 लाख की मशीनरी चोरी कर फरार आरोपी मध्य प्रदेश के सागर से गिरफ्तार, शत-प्रतिशत मशरूका बरामद...देखें?
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG ब्रेकिंग "थाना पटना पुलिस की बड़ी अंतरराज्यीय कार्रवाई: गैस पाइपलाइन कार्य से 12 लाख की मशीनरी चोरी कर फरार आरोपी मध्य प्रदेश के सागर से गिरफ्तार, शत-प्रतिशत मशरूका बरामद...देखें?


 कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला कोरिया (छत्तीसगढ़)


थाना: पटना

दिनांक: 31.10.2026

*NH-43 पर गैस पाइपलाइन निर्माण से 50 नग ड्रिल रॉड, मोटरसाइकिल एवं पंप चुराकर सागर (म.प्र.) भागा था ऑपरेटर।*

*प्रशिक्षु उप-निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मध्य प्रदेश में दबिश देकर आरोपी को धरदबोचा।*

कोरिया पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्रीमती आशा सेन व श्री मोहसिन खान के मार्गदर्शन में थाना पटना पुलिस को अंतरराज्यीय चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मध्य प्रदेश के जिला सागर में दबिश देकर गैस पाइपलाइन कार्य के दौरान लगभग 12 लाख रुपये की मशीनरी व उपकरण चोरी कर फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


प्रकरण के अनुसार प्रार्थी मयंक यादव (निवासी निवाड़ी, म.प्र.) ने थाना पटना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 (NH-43) पर गैस पाइपलाइन बिछाने के निर्माण कार्य के दौरान ड्रिल मशीन संचालन हेतु आरोपी भूपेंद्र पटेल (निवासी बम्होरी खुर्द, जिला सागर, म.प्र.) को ऑपरेटर नियुक्त किया गया था। इसी दौरान आरोपी ने प्रार्थी के लगभग 50 नग ड्रिल रॉड, एक मोटरसाइकिल, होंडा पंप एवं अन्य तकनीकी उपकरण (कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹12 लाख) चोरी कर लिए और अपने गृह जिले सागर ले जाकर छिपा दिए। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा आरोपी से संपर्क कर जांच में सहयोग करने हेतु कहा गया, किंतु वह लगातार फरार रहा। थाना पटना पुलिस द्वारा लगातार तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र के जरिए पतासाजी की गई। 


इसी क्रम में 30 अक्टूबर 2026 को प्रशिक्षु उप-निरीक्षक सुंदरलाल नरेटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सागर (म.प्र.) पहुंचकर आरोपी भूपेंद्र पटेल को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया तथा उसकी निशानदेही पर चोरी गया समस्त मशरूका विधिवत जप्त किया।

इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक प्रमोद पांडे, प्रशिक्षु उप-निरीक्षक सुंदरलाल नरेटी, प्रधान आरक्षक सत्येन्द्र तिवारी एवं आरक्षक प्रदीप केवट की सराहनीय भूमिका रही।


प्रकरण एवं आरोपी का विवरण:

गिरफ्तार आरोपी: भूपेंद्र पटेल पिता इमरत पटेल, निवासी ग्राम बम्होरी खुर्द, जिला सागर (मध्य प्रदेश)

 जप्त मशरूका:

   * 50 नग ड्रिल रॉड

   * 01 मोटरसाइकिल

   * 01 होंडा पंप एवं अन्य संबंधित तकनीकी उपकरण (कुल अनुमानित कीमत: लगभग ₹12,00,000/-)

घटना स्थल: राष्ट्रीय राजमार्ग 43 (थाना पटना क्षेत्र, जिला कोरिया)

To Top