CG कोरिया: एग्रीस्टेक पंजीयन और डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने के निर्देश... जनहित से जुड़े मामलों के निराकरण में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं > कलेक्टर
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG कोरिया: एग्रीस्टेक पंजीयन और डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने के निर्देश... जनहित से जुड़े मामलों के निराकरण में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं > कलेक्टर

 


*कोरिया, 08 सितंबर 2026/* कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभागीय योजनाओं, विकास कार्यों एवं विभिन्न स्तरों पर लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े मामलों के निराकरण में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी समयबद्धता, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।



*एग्रीस्टेक पंजीयन में तेजी लाएं*

बैठक में किसानों से संबंधित एग्रीस्टेक पंजीयन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने संस्थागत पंजीयन को प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारी राजेश भारती जी को किसानों से संपर्क कर आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेज उपलब्ध कराने में सहयोग करने कहा, ताकि पंजीयन प्रक्रिया में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।


बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री योगेंद्र श्रीवास, एडीएम श्री सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

To Top