पोंड़ी बचरा, 13 सितंबर 2026।
मूल संगठन घासी/घसिया समाज, जिला कोरिया के तत्वावधान में रविवार को तहसील पोंड़ी बचरा में तहसील स्तरीय समिति के गठन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज की एकता एवं संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता, शिक्षा तथा समाज के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।
बैठक में मूल संगठन घासी/घसिया समाज जिला कोरिया के जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण चंद्र सारथी सहित जिला पदाधिकारियों एवं विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे समाज के सम्माननीय सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। चर्चा के दौरान समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने तथा आगामी समय में सामाजिक गतिविधियों को बेहतर तरीके से संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में उपस्थित समाजबंधुओं की सर्वसम्मति से पोंड़ी बचरा तहसील स्तरीय समिति का गठन किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारियां सौंपते हुए समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
नवनिर्वाचित तहसील स्तरीय समिति
- संयोजक: श्री शिवभजन जी, गेजी
- संरक्षक: श्री अमृतलाल जी, बड़े साल्ही
- अध्यक्ष: श्री शिवकुमार सारथी जी, गेजी
- सचिव: श्री अजय कुमार जी, चिरमी
- कोषाध्यक्ष: श्री शिवप्रसाद जी, भरदा
- संगठन मंत्री: श्री छोटेलाल जी, गेजी
- महामंत्री: श्री कवलसाय जी, बड़े साल्ही
- मीडिया प्रभारी: श्री संतोष कुमार जी, गेजी
- उपाध्यक्ष: श्री सुशील कुमार जी, जिल्दा
- संचालक: श्री मनबोध जी, गेजी
विभिन्न जिलों एवं क्षेत्रों से पहुंचे समाज के पदाधिकारी
कार्यक्रम में सूरजपुर जिले से अध्यक्ष श्री मदन सारथी, सचिव श्री सुनील सारथी, सरगुजा संभाग उपाध्यक्ष श्री बिगन सोनवानी, महामंत्री श्री पारस सारथी एवं श्री रामपाल सारथी उपस्थित रहे।
वहीं एमसीबी जिले से श्री संजु खड़कवंशी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
जिला कोरिया से संरक्षक श्री राम जकारिया, संरक्षक श्री शिवगोपाल सारथी, संरक्षक श्री भोला प्रसाद सारथी, संरक्षक श्री सोमेश्वर सोनवानी, संयोजक श्री राजेश गोपाल, सचिव श्री संदीप सारथी, उपाध्यक्ष श्री रामअवतार, कोषाध्यक्ष श्री नरेश प्रसाद, उप-कोषाध्यक्ष श्री देवनारायण सारथी, महामंत्री श्री राजेश नायक, संगठन मंत्री श्री राघव प्रसाद, सह-संगठन मंत्री श्री संतोष कुमार एवं युवा अध्यक्ष श्री रोशन सारथी उपस्थित रहे।
इसके अलावा ब्लॉक सोनहत के पूर्व पदाधिकारियों में अध्यक्ष श्री भुनेश्वर सारथी, महामंत्री श्री अजय सारथी, संचालक श्री राघवेन्द्र सारथी एवं श्री पप्पू सारथी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में ग्राम पोंड़ी के ग्राम अध्यक्ष श्री कर्मसेन सारथी सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने सहभागिता की।
बैठक के दौरान नवनिर्वाचित समिति के पदाधिकारियों ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक उत्थान के लिए जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उपस्थित समाजजनों ने भी संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज के हित में सामूहिक रूप से कार्य करने पर जोर दिया।
बैठक का मुख्य संदेश यही रहा कि संगठित समाज ही अपने अधिकारों, शिक्षा, विकास और सामाजिक सम्मान की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ सकता है।


