CG "बैकुंठपुर रेस्ट हाउस में शिक्षक अशोक लाल कुर्रे का जन्मदिन मनाया गया...जिला अध्यक्ष संजय प्रसाद कुर्रे के नेतृत्व में सामाजिक संगठन की टीम ने दी शुभकामनाएं...देखें?
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG "बैकुंठपुर रेस्ट हाउस में शिक्षक अशोक लाल कुर्रे का जन्मदिन मनाया गया...जिला अध्यक्ष संजय प्रसाद कुर्रे के नेतृत्व में सामाजिक संगठन की टीम ने दी शुभकामनाएं...देखें?

@santosh singh surywanshi) 


बैकुंठपुर। बैकुंठपुर स्थित रेस्ट हाउस के सभा कक्ष में शिक्षक एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय अशोक लाल कुर्रे का जन्मदिन हर्षोल्लास और आत्मीय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर सामाजिक संगठन के सदस्यों, भाजपा नेताओं एवं पत्रकार साथियों ने उनसे मुलाकात कर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

रविदास समाज जन-कल्याण कोरिया के जिला अध्यक्ष संजय प्रसाद कुर्रे के नेतृत्व में संगठन की पूरी टीम ने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक लाल कुर्रे से भेंट की। इस दौरान केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई गईं और उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

सामाजिक क्षेत्र में योगदान की सराहना

इस अवसर पर अशोक लाल कुर्रे ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वे सामाजिक क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों में सक्रियता के साथ लोगों के साथ खड़े रहेंगे तथा समाजहित में अपना योगदान देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

जिला अध्यक्ष संजय प्रसाद कुर्रे ने कहा कि अशोक लाल कुर्रे का सामाजिक क्षेत्र में योगदान एवं मार्गदर्शन समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से सामाजिक संगठन को मजबूती मिलती है।

कार्यक्रम में अमृतलाल टुंडे, गोरेलाल अहिरवार, अनिल खटीक, बिमला सोनवानी, शारदा भैया, दिलराज रवि, बाबूलाल रवि, धर्मजीत सोनवानी, परसराम पटेल, मनोज सोनवानी, संतोष सूर्यवंशी, राजा लहरे सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं साथी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने शिक्षक अशोक लाल कुर्रे को पुनः जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सामाजिक सक्रियता की कामना की।

To Top