CG" एमसीबी ब्रेकिंग न्यूज़ :- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कबाड़ से लदी पिकअप पकड़ाई...देखें?
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG" एमसीबी ब्रेकिंग न्यूज़ :- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कबाड़ से लदी पिकअप पकड़ाई...देखें?


गोदरीपारा से पकड़े गए वाहन में करीब ढाई क्विंटल कबाड़ बरामद, कीमत लगभग 25 हजार रुपये बताई जा रही

चिरमिरी। एमसीबी जिले के चिरमिरी थाना क्षेत्र में कबाड़ कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोदरीपारा क्षेत्र से कबाड़ से लदी एक पिकअप वाहन को पकड़ा है।


पुलिस के अनुसार, पकड़ी गई पिकअप वाहन में करीब ढाई क्विंटल कबाड़ बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 25 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


पकड़ी गई पिकअप वाहन में कबाड़ कहां से लाया गया था और इसे कहां ले जाया जा रहा था, इसे लेकर चिरमिरी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। पुलिस वाहन से संबंधित दस्तावेजों और कबाड़ के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।


बताया जा रहा है कि चिरमिरी क्षेत्र में थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा के नेतृत्व में कबाड़ कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद कबाड़ कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति बताई जा रही है।


पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई और कबाड़ के स्रोत सहित अन्य तथ्यों का खुलासा किया जाएगा।


एमसीबी से संवाददाता — संतोष सिंह सूर्यवंशी

To Top