CG कोरिया "खैरी आंगनबाड़ी में 9वां राष्ट्रीय पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ...“हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” थीम के साथ पोषण और स्वास्थ्य के प्रति दिया जागरूकता का संदेश...देखें?
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG कोरिया "खैरी आंगनबाड़ी में 9वां राष्ट्रीय पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ...“हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” थीम के साथ पोषण और स्वास्थ्य के प्रति दिया जागरूकता का संदेश...देखें?


कोरिया, 17 सितंबर 2026। जिले में 9वां राष्ट्रीय पोषण माह 2026 एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आंगनबाड़ी केंद्र खैरी में “हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” थीम के साथ अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, महिलाओं एवं ग्रामीणों की सहभागिता रही।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों एवं बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, संतुलित आहार तथा बच्चों के समुचित विकास के संबंध में जानकारी दी गई। पोषण माह के माध्यम से परिवारों को दैनिक आहार में विविधता एवं पर्याप्त पोषण शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।


आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सावित्री सोनवानी ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य समुदाय में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और परिवारों को बच्चों तथा महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक पोषण व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार के साथ स्वच्छता और उचित देखभाल भी जरूरी है।


कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच कांतो बाई पैकरा, उपसरपंच शशिकला मिश्रा, पंच शशिकला, प्राथमिक शाला शिक्षिका अर्पणा मिश्रा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सावित्री सोनवानी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं बच्चे उपस्थित रहे।


इस अवसर पर बच्चों एवं ग्रामीणों ने पोषण और स्वच्छता से संबंधित गतिविधियों में सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि आंगनबाड़ी केवल बच्चों की देखभाल का केंद्र नहीं, बल्कि पूरे समुदाय में स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जागरूकता का महत्वपूर्ण केंद्र है।


सेवा संकल्प अभियान के तहत आने वाले दिनों में भी पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुपोषण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करने का प्रयास जारी रहेगा।

To Top