CG कोरिया...3 वर्ष से फरार आरोपी को सोनहत पुलिस ने किया गिरफ्तार...देखें?
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG कोरिया...3 वर्ष से फरार आरोपी को सोनहत पुलिस ने किया गिरफ्तार...देखें?

 


बैकुंठपुर/सोनहत। थाना सोनहत पुलिस ने तीन वर्ष से फरार चल रहे आरोपी अब्दुल हनीफ पिता अब्दुल हामिद, उम्र 30 वर्ष, निवासी हीरालाल वार्ड, मुंगेली को मनेंद्रगढ़ से गिरफ्तार किया है।


पुलिस के अनुसार आरोपी थाना सोनहत के अपराध क्रमांक 128/2023, धारा 307, 109, 120-बी आईपीसी तथा अपराध क्रमांक 42/20, धारा 497, 511 आईपीसी के प्रकरण में फरार था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 17 सितंबर 2026 को न्यायिक मजिस्ट्रेट बैकुंठपुर के समक्ष पेश किया।


कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल किंडो, एएसआई हेमपाल सिंह, धनंजय सिंह, आरक्षक विमल जायसवाल एवं रमेश साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

To Top