CG "गौरेला-पेंड्रा में भव्य कृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, सामाजिक समरसता का दिया संदेश...13 किलोमीटर तक निकली भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, अहीर रेजिमेंट के नाम पर चौक के नामकरण की मांग...देखें?
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG "गौरेला-पेंड्रा में भव्य कृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, सामाजिक समरसता का दिया संदेश...13 किलोमीटर तक निकली भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, अहीर रेजिमेंट के नाम पर चौक के नामकरण की मांग...देखें?

 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर गौरेला-पेंड्रा में भागवत कथा एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। धार्मिक उत्साह के साथ आयोजित कार्यक्रम में यादव समाज के साथ सर्वजाति एवं सर्वसमाज के लोगों ने सहभागिता निभाई। आयोजन ने सामाजिक एकता, भाईचारे और वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया।





कार्यक्रम में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय सचिव इंजीनियर एस.डी. यादव मुख्य अतिथि तथा प्रदेश सचिव गणेश यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


आधी रात को मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

4 सितंबर की रात 12 बजे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला यादव समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश मनोज यादव के नेतृत्व में भागवत कथा के व्यासपीठ से भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। भक्तिमय वातावरण में आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।


गिरवर गौरेला से पेंड्रा तक निकली 13 किमी शोभायात्रा

5 सितंबर को गिरवर गौरेला से पेंड्रा तक करीब 13 किलोमीटर लंबी भव्य शोभायात्रा निकाली गई। डीजे, बाजा और चित्रकूट-वृंदावन से पहुंचे कलाकारों की प्रस्तुतियों ने पूरे मार्ग को कृष्णमय बना दिया।


शोभायात्रा के दौरान विभिन्न चौक-चौराहों पर श्रद्धालुओं ने आरती एवं पूजन किया। कई स्थानों पर फल वितरण कर शोभायात्रा का स्वागत भी किया गया। श्रीकृष्ण एवं राधा के स्वरूप में कलाकारों ने नृत्य और भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे।


मल्टीपरपज स्कूल में हुआ समापन

शोभायात्रा का समापन मल्टीपरपज हायर सेकेंडरी स्कूल पेंड्रा के असेंबली हॉल में आयोजित समारोह में हुआ। मंच पर राष्ट्रीय सचिव इंजीनियर एस.डी. यादव, प्रदेश सचिव गणेश यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा, संरक्षक लक्ष्मीधर यादव, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश दुबे सहित विभिन्न समाजों के प्रमुख एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


अतिथियों का दुपट्टा एवं पुष्पहार से स्वागत-सम्मान किया गया।


अगले वर्ष और भव्य आयोजन का आह्वान

प्रदेश सचिव गणेश यादव ने आयोजन की सफलता के लिए यादव समाज सहित सभी समाजों के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न समाजों द्वारा रास्ते में आरती, पूजन और स्वागत किया जाना सामाजिक एकता और भाईचारे का उदाहरण है। उन्होंने अगले वर्ष इससे भी भव्य रूप में जन्माष्टमी आयोजन करने का आह्वान किया।


राष्ट्रीय सचिव इंजीनियर एस.डी. यादव ने भी आयोजन की सराहना करते हुए समाज में एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने पर जोर दिया।


अहीर रेजिमेंट के नाम पर चौक रखने की मांग

कार्यक्रम के दौरान अहीर रेजिमेंट के नाम पर चौक का नामकरण करने की मांग भी उठाई गई। जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा ने मांग को गंभीरता से लेते हुए इसे परिषद में रखने और शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन दिया।


इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

आयोजन को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश मनोज यादव, जिला उपाध्यक्ष गंगाराम यादव, जिला युवा अध्यक्ष टेकराम यादव, राजेश यादव, संतोष यादव, मणिशंकर यादव, संदीप यादव, बालकिशन यादव, मोहन यादव, महिला जिला अध्यक्ष रेनु यादव, अनीता यादव, रामधनी राम यादव सहित अनेक कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


भागवत कथा से लेकर 13 किलोमीटर लंबी शोभायात्रा तक पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और समरसता का संदेश देखने को मिला।


CNB LIVE NEWS

संवाददाता: संतोष सिंह सूर्यवंशी

To Top