कोरिया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा, जिला कोरिया के पूर्व जिलाध्यक्ष अँचल राजवाड़े ने समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनाए रखने की कामना की। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, कर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
अँचल राजवाड़े ने सभी नागरिकों से जन्माष्टमी पर्व को श्रद्धा, उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
“श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी,
हे नाथ नारायण हे वासुदेवा।”
शुभेच्छु — अँचल राजवाड़े
पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा, जिला कोरिया


