कोरिया। जिले के खरवत रेलवे लाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 30 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित पुलिस एवं रेलवे अधिकारियों को जानकारी दी गई। मृतक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत अवस्था में रेलवे ट्रैक पर मिला है। बताया जा रहा है कि शरीर के कई अंग अलग-अलग हिस्सों में पाए गए हैं।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है।
पुलिस की जांच और आधिकारिक जानकारी के बाद ही घटना के कारण तथा मृतक की पहचान के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
CNB LIVE NEWS को प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना खरवत रेलवे लाइन की है। मामले में आधिकारिक पुष्टि और आगे की जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाएगा।


