सूरजपुर/प्रेमनगर। सड़क दुर्घटना में अपने 22 वर्षीय बेटे को खो चुकी एक मां अब मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर है। पीड़िता श्रीमती उर्मिला साहू ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) सूरजपुर को लिखित आवेदन देकर तत्काल मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने, पूरे मामले की जांच कराने तथा लापरवाही के दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।आवेदन के अनुसार, ग्राम बकिरमा, तहसील प्रेमनगर निवासी उर्मिला साहू के पुत्र स्वर्गीय सुजल साहू की 30 मई 2026 को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। 31 मई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रेमनगर में पोस्टमार्टम भी कराया गया, लेकिन दो माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया।पीड़िता का आरोप है कि उन्होंने कई बार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन उन्हें अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने को कहा गया। उनका कहना है कि प्रमाण पत्र नहीं मिलने से बीमा, सरकारी योजनाओं और अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का लाभ लेने में कठिनाई हो रही है।अपने आवेदन में उन्होंने मांग की है कि:स्वर्गीय सुजल साहू का मृत्यु प्रमाण पत्र तत्काल जारी किया जाए।मामले में हुई देरी की निष्पक्ष जांच कराई जाए।यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए।पीड़ित परिवार को आवश्यक सहायता दिलाने के निर्देश दिए जाएं।भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।इस आवेदन की प्रतिलिपि कलेक्टर सूरजपुर, एसडीएम प्रेमनगर, सीईओ जनपद पंचायत, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन), बीएमओ प्रेमनगर, सरपंच एवं सचिव ग्राम पंचायत बकिरमा सहित अन्य अधिकारियों को भी भेजी गई है।हालांकि, इस मामले में संबंधित स्वास्थ्य विभाग या अन्य अधिकारियों का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
CG "क्या मामले में हुई देरी की निष्पक्ष जांच करेगा विभाग..? दो माह बाद भी नहीं मिला मृत्यु प्रमाण पत्र, बेटे को खो चुकी मां ने सीएमएचओ से लगाई न्याय की गुहार...देंखे?
August 04, 2026
Share to other apps





