CG Manendragarh" मनरेगा श्रमिकों को राहत: लंबित मजदूरी राशि जारी, एक-दो सप्ताह में खातों में पहुंचेगा भुगतान...देंखे?
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG Manendragarh" मनरेगा श्रमिकों को राहत: लंबित मजदूरी राशि जारी, एक-दो सप्ताह में खातों में पहुंचेगा भुगतान...देंखे?


एमसीबी, 06 अगस्त 2026। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत कार्यरत श्रमिकों के लिए राहतभरी खबर है। भारत सरकार ने पूर्व से लंबित समस्त मजदूरी राशि राज्य शासन को जारी कर दी है। इसके बाद संबंधित विभाग ने भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। आगामी एक से दो सप्ताह के भीतर सभी पात्र श्रमिकों के बैंक खातों में मजदूरी की राशि जमा कर दी जाएगी।


मनरेगा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ विभिन्न विकास एवं जनहित के कार्य कराए जाते हैं। शासन ने स्पष्ट किया है कि श्रमिकों को समय पर मजदूरी का भुगतान उसकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। लंबित राशि जारी होने के बाद भुगतान प्रक्रिया में तेजी आई है, जिससे श्रमिकों को जल्द लाभ मिलेगा।


वहीं, वीबी जी राम जी योजना के लिए भी राज्य शासन को पर्याप्त अग्रिम राशि उपलब्ध करा दी गई है। फंड ट्रांसफर ऑर्डर (एफटीओ) तैयार होने के बाद नियमानुसार तत्काल मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है, जिससे योजना के तहत कार्यरत श्रमिकों को समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित हो रहा है।


संबंधित अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में मनरेगा के अंतर्गत मजदूरी या अन्य मदों के भुगतान को लेकर किसी प्रकार की वित्तीय समस्या नहीं है। सभी स्वीकृत भुगतान निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नियमित रूप से किए जा रहे हैं।


शासन ने जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों से अपील की है कि वे श्रमिकों और आम नागरिकों तक सही एवं प्रमाणिक जानकारी पहुंचाएं तथा मजदूरी भुगतान को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना के प्रसार से बचें।

To Top