CG कोरिया "कक्षा 9वीं की छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिलें... शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पटना (कोरिया) बालिका शिक्षा को मिला बढ़ावा, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ वितरण कार्यक्रम...देखें?

CG कोरिया "कक्षा 9वीं की छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिलें... शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पटना (कोरिया) बालिका शिक्षा को मिला बढ़ावा, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ वितरण कार्यक्रम...देखें?


शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटना में कक्षा 9वीं की छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण

पटना (जिला कोरिया), 31 जुलाई 2026।

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पटना में राज्य शासन की योजना के अंतर्गत कक्षा 9वीं की छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना तथा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करना रहा।


कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष एवं एल्डरमैन जवाहर लाल गुप्ता, नगर पंचायत उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, मीरा सोनी, रितेश सिंह, सुनील सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। अतिथियों ने छात्राओं को साइकिलें प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह ने निःशुल्क साइकिल प्राप्त करने वाली सभी छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह योजना बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय परिवार ने भी शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे छात्राओं की नियमित उपस्थिति और शिक्षा के प्रति उत्साह में वृद्धि होगी।

To Top