CG कोरिया "पूजा पेकरा आत्महत्या प्रकरण: तीन आरोपियों की तलाश तेज, सूचना देने वाले के लिए ₹5,000 का इनाम घोषित...सूचना देने वाले व्यक्ति कि गोपनीय रखी जाएगी...देंखे?

CG कोरिया "पूजा पेकरा आत्महत्या प्रकरण: तीन आरोपियों की तलाश तेज, सूचना देने वाले के लिए ₹5,000 का इनाम घोषित...सूचना देने वाले व्यक्ति कि गोपनीय रखी जाएगी...देंखे?


 


कोरिया/बैकुंठपुर। नाबालिग आदिवासी छात्रा पूजा पेकरा की आत्महत्या से जुड़े मामले में फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। कोरिया पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹5,000 नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। साथ ही यह भी कहा गया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस के अनुसार, बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में दर्ज मामले में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री पूजा पेकरा पर चोरी का आरोप लगाया गया, उससे ₹50,000 की मांग की गई, उसकी स्कूटी छीन ली गई तथा उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। शिकायत के अनुसार, इसी मानसिक दबाव के कारण छात्रा ने आत्महत्या कर ली।

मामले में नामजद तीनों आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है और आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की गई है।

नोट: यह समाचार पुलिस द्वारा दर्ज प्रकरण और शिकायत में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले की जांच जारी है। न्यायालय में आरोप सिद्ध होने तक सभी आरोपी कानून की दृष्टि में निर्दोष माने जाते हैं।

To Top