@छत्तीसगढ़//संतोष सिंह सूर्यवंशी)👉 भटगांव क्षेत्र में आखिर किसके संरक्षण में फल-फूल रहा है कबाड़ का यह धंधा?👉 रोज सुबह अंबिकापुर से 10-12 लूना में सवार होकर कबाड़ी गांव-गांव, कॉलोनी-कॉलोनी पहुंच रहे हैं और खुलेआम लोहा-कबाड़ खरीद रहे हैं। सवाल यह है कि क्या इन सभी का सत्यापन संबंधित थानों में दर्ज है, या फिर सब कुछ जिम्मेदारों की आंखों के सामने बिना रोक-टोक चलता रहेगा?
👉 सूत्रों की मानें तो चंद रुपयों और नशे की लत के कारण चोरी का लोहा भी इन्हीं कबाड़ियों तक पहुंच रहा है। क्षेत्र में बढ़ती चोरी और कबाड़ियों की बढ़ती सक्रियता आखिर महज संयोग है या फिर इसके पीछे किसी का संरक्षण?
👉 जिम्मेदारों की खामोशी कई सवाल खड़े कर रही है। क्या कार्रवाई होगी? क्या इनकी आवाजाही और कारोबार की जांच होगी? या फिर कमीशनखोरी के आरोपों के बीच अवैध गतिविधियों को यूं ही संरक्षण मिलता रहेगा?
👉 भटगांव की जनता जवाब चाहती है... आखिर जिम्मेदार कौन?(सूत्र)
CG "आखिर किसके संरक्षण में फल-फूल रहा है कबाड़ का यह धंधा...क्या सब कुछ जिम्मेदारों की आंखों के सामने बिना रोक-टोक चल रहा है... देखें?
June 17, 2026
Share to other apps


