CMHO कार्यालय का घेराव, स्वास्थ्य कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन
📍 कांकेर, छत्तीसगढ़
स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ (छत्तीसगढ़) जिला उत्तर बस्तर कांकेर के बैनर तले कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर CMHO कार्यालय का घेराव किया। संघ द्वारा पूर्व में दिए गए ज्ञापन पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज कर्मचारियों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया।
📝 संघ के पत्र के अनुसार, BMO धनेलीकन्हार से संबंधित मामले एवं RHO के निलंबन निरस्तीकरण की मांग को लेकर प्रशासन को पहले ही ज्ञापन सौंपा गया था। निर्धारित समयावधि में कार्रवाई नहीं होने पर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन और घेराव का निर्णय लिया।



