भटगांव में आंधी का कहर: एसईसीएल स्वागत द्वार गिरा, बड़ा हादसा टलाI

भटगांव में आंधी का कहर: एसईसीएल स्वागत द्वार गिरा, बड़ा हादसा टलाI

शशि रंजन सिंह

*शशी रंजन सिंह* 

*सूरजपुर/भटगांव(ट्रैक सी जी न्यूज ब्यूरो चीफ):--*,  शुक्रवार दोपहर अचानक आई तेज आंधी ने पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मचा दी। भटगांव के प्रमुख और सबसे व्यस्त माने जाने वाले रविशंकर त्रिपाठी चौक पर लगा एसईसीएल का विशाल स्वागत द्वार तेज हवा के दबाव में आकर भरभराकर गिर पड़ा।
घटना का समय

यह घटना दोपहर करीब 3:30 बजे से 4:00 बजे के बीच की बताई जा रही है। उस समय चौक पर लोगों और वाहनों की सामान्य आवाजाही जारी थी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, आंधी की रफ्तार अचानक बहुत तेज हो गई थी। तेज हवा के साथ गेट हिलने लगा और कुछ ही सेकंड में जोरदार आवाज के साथ गिर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
अफरा-तफरी और राहत

गेट गिरते ही लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

यातायात हुआ प्रभावित

घटना के बाद कुछ समय के लिए चौक पर यातायात बाधित हो गया। सड़क पर गिरे ढांचे के कारण आवागमन पूरी तरह रुक गया था।
प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

सूचना मिलते ही भटगांव पुलिस, एसईसीएल की टीम और नगर पंचायत भटगांव के सीएमओ राजेश कुशवाहा मौके पर पहुंचे। सभी के संयुक्त प्रयास से गिरे हुए स्वागत द्वार को साइड करवाकर मार्ग को साफ किया गया और यातायात को पुनः सुचारू किया गया।
स्थानीय लोगों की मांग

घटना के बाद नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे बड़े और भारी ढांचों की समय-समय पर जांच कर उनकी मजबूती सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
To Top