@छत्तीसगढ़//संतोष सिंह सूर्यवंशी)रायगढ़ जिले का एक VIDEO वायरल हो रहा है। इसमें हाॅस्टल की कुछ लड़कियां दीवारों की रंगाई-पुताई कर रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद विभाग के अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और जांच के आदेश दिए हैं। यह मामला लैलूंगा ब्लॉक के कोड़सिया में प्री-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास का है। जानकारी के मुताबिक, लैलूंगा ब्लॉक के कोड़सिया में एक प्री-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास है। इसमें लगभग 40-45 छात्राएं रहती हैं और पढ़ाई कर रही हैं, जो आसपास के गांवों की हैं। बताया गया है कि हर साल छात्रावास के रख-रखाव के लिए 25 हजार रुपए आते हैं।छात्रावास की रंगाई-पुताई का काम किया जा रहा था। इसी बीच एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें छात्रावास की बालिकाएं रंगाई-पुताई करते दिख रही हैं। कुछ छात्राएं रंग घोल रही हैं, जबकि कुछ ऊपर चढ़कर दीवारों और कमरे की पुताई कर रही हैं। वीडियो में इस दौरान कोई छात्रावास का अधिकारी या कर्मचारी दिखाई नहीं दे रहा है। VIDEO के साथ-साथ छात्राओं की फोटो भी वायरल हो रही है। फोटो में वे छत के छज्जे की सफाई करती नजर आ रही हैं। कई दिनों से सफाई न होने के कारण उसमें जमी गंदगी बालिकाएं निकाल रही हैं। इस पर यह भी कहा जा रहा है कि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी अपनी मनमानी कर रहे हैं और बच्चों से यह काम कराया जा रहा है। बताया गया है कि इस छात्रावास में 6वीं से 10वीं तक की बालिकाएं पढ़ रही हैं।
CG ब्रेकिंग "यह कैसी व्यवस्था शिक्षा मंत्री - अधिकारी जी"...छात्रावास की रंगाई-पुताई कर रही छात्राएं, वीडियो वायरल... देखें?
February 27, 2026
Share to other apps


