@छत्तीसगढ़//संतोष सिंह सूर्यवंशी)जगदलपुर। जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने सहायक शिक्षक एलबी प्राथमिक शाला, फाफनी, विकासखंड बस्तर अंशुराम कुमार को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।जारी आदेश के अनुसार कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी बस्तर के माध्यम से अंशुराम कमार सहायक शिक्षक एलबी प्राथमिक शाला फाफनी विकासखण्ड-बस्तर के द्वारा नियमित शराब सेवन कर अध्यापन कार्य करने एवं शासकीय आदेशों एवं निर्देशों की अवहेलना करना तथा शासकीय कार्यों में लापरवाही किए जाने संबंधी प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 के उपनियम के उल्लंघन का प्रथम दृष्ट्या दोषी पाये जाने के फलस्वरूप तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।निलंबन अवधि में अंशुराम कमार सहायक शिक्षक एलबी का मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी बास्तानार निर्धारित किया जाता है। संबंधित को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
CG "क्या शराब पीकर स्कूल आने वाले शिक्षकों पर होगी कार्यवाही...? DEO ने तत्काल की निलंबन की कार्रवाई... देखें?
February 11, 2026
Share to other apps


