CG पार्षद प्रत्याशियों की सूची में भाजपा की बौखलाहट दिखी: लंबी मंत्राणा के बाद भी सूची में दो कम उम्र(अंडर ऐज)का नाम पार्टी ने किया जारी – नगर पंचायत.. देखें?

CG पार्षद प्रत्याशियों की सूची में भाजपा की बौखलाहट दिखी: लंबी मंत्राणा के बाद भी सूची में दो कम उम्र(अंडर ऐज)का नाम पार्टी ने किया जारी – नगर पंचायत.. देखें?

@
छत्तीसगढ़//संतोष सिंह सूर्यवंशी)

जरही.नगर पंचायत जरही में नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा द्वारा जारी किए गए पार्षदों की सूची लापरवाही की बात सामने आ रही है पार्षद प्रत्याशियों की सूची में दो नाम ऐसे हैं जिनकी उम्र 21 वर्ष भी पूरी नहीं हुई है, नगर पंचायत जरही में चर्चा का विषय बना हुआ है और भाजपा के द्वारा जारी पार्षदों की सूची पर कई प्रश्न उठ रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 14 से भारतीय जनता पार्टी ने को जिसे अपना प्रत्याशी सूची में घोषित किया है वर्तमान में उसकी उम्र 21 वर्ष भी नहीं है वहीं वार्ड क्रमांक 12 की महिला प्रत्याशी के नाम को भी 21वर्ष से कम बताया जा रहा है ऐसे में प्रश्न उठता है की क्या भाजपा ने सिर्फ हवा हवाई फायर करते हुए लोगों को टिकट वितरण किया है क्या सर्वे के नाम पर सिर्फ दिखावा किया गया है भाजपा संगठन द्वारा जिन नाम पर मोहर लगाई गई है क्या उनकी जानकारी ली गई है या फिर प्रतापपुर विधानसभा की विधायक और उनके लोगों के कहने पर भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा की गई है बहरहाल अभी तक जो जानकारी मिली है उसमें दस्तावेजों के अनुसार वार्ड 14 के पार्षद की जो जन्मतिथि बताई जा रही है इसके हिसाब से प्रत्याशी की उम्र 21 वर्ष नहीं है। यह भी बताया जा रहा है कि प्रत्याशी ने स्वयं आगे आकर टिकट नहीं मांगा था बल्कि प्रतापपुर विधायक मैडम के कुछ खास लोगों द्वारा युवक के घर पहुंच कर भाजपा का टिकट देकर चुनाव लड़ने के लिए उत्साहित किया गया जिसके बाद युवक ने हामी भरी और वर्तमान में उम्र कम होने से प्रत्याशी परेशान है वहीं सूत्रों द्वारा वार्ड क्रमांक 12 की प्रत्याशी का भी उम्र 21 वर्ष से काम बताया जा रहा है। भाजपा की चुनाव से पहले प्रत्याशियों की सूची में ही किरकिरी हो गई है पार्षदों प्रत्याशियों के चयन में लापरवाही नगरीय चुनाव पर कितना असर डालेगी यह तो देखने वाली बात होगी सूत्रों की माने तो जो भाजपा के पार्षदों की सूची में अभी कई बदलाव हो सकते हैं लेकिन चुनाव में इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई यह भी प्रश्न उठता है कि क्या बिना दस्तावेजों की जांच किए या पार्टी में सक्रियता को बिना देखे कैसे संगठन ने पार्षद प्रत्याशियों का चयन किया है।


वार्ड क्रमांक 5 अभी तक है खाली 

भाजपा ने सूची तो जारी कर दी है लेकिन वार्ड क्रमांक 5 के प्रत्याशी का नाम खाली रखा गया है यह भी प्रश्न का विषय है सूत्रों की मानें तो वार्ड पांच में नगर पंचायत की शुरुआत से ही कांग्रेस का कब्ज़ा रहा है जिस कारण वर्तमान में भाजपा को उस वार्ड से चुनाव लड़ने के लिए भी उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं।




@सोर्स - सोशल मीडिया नेटवर्क 

To Top