CG "फर्जी दस्तावेज बनाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने की साजिश, पुलिस ने शुरू की जांच... देखें?
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG "फर्जी दस्तावेज बनाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने की साजिश, पुलिस ने शुरू की जांच... देखें?



 

सुरजपुर 

हरि कुशवाहा

प्रतापपुर / सूरजपुर जिले के थाना प्रतापपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर में धोखाधड़ी और कुटरचित दस्तावेज तैयार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मनोज सिंह और हकीक हुसैन नामक दो व्यक्तियों पर आरोप है कि उन्होंने कई लोगों के आधार कार्ड की छायाप्रति मंगवाकर उसमें फेरबदल किया और फर्जी दस्तावेजों के जरिए मतदाता सूची में नाम जोड़ने की कोशिश की। आवेदक नसीर अहमद और समसाद आलम ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया कि आरोपी उनके मोबाइल और कंप्यूटर रिपेयरिंग दुकान पर अक्सर आते थे। हाल ही में, इन दोनों ने व्हाट्सएप के माध्यम से कई आधार कार्ड की प्रतियां मंगवाईं और उनमें नाम-पते बदलकर कुटरचित दस्तावेज तैयार किए। इसके बाद, इन फर्जी दस्तावेजों को बीएलओ रूपसिंह साण्डिल्य के पास जमा करने का प्रयास किया गया। जब आवेदकों को इस साजिश का पता चला, तो उन्होंने तुरंत बीएलओ से संपर्क किया। जांच में खुलासा हुआ कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया जा रहा था। नसीर अहमद ने बताया कि आरोपी मनोज सिंह और हकीक हुसैन पहले भी उनकी दुकान के कंप्यूटर में छेड़छाड़ करते पाए गए थे, लेकिन उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था। हाल ही में, पंचायत चुनावों के लिए इन व्यक्तियों ने फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कर अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की कोशिश की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और इस गंभीर धोखाधड़ी की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों पर साजिश रचने और कुटरचित दस्तावेज तैयार करने के आरोप लगाए गए हैं। इस घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है, और प्रशासन इस मामले में सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।



@सोर्स - सोशल मीडिया 

To Top
ADVERTISEMENT