CG कोरिया "पटना नगर पंचायत चुनाव के संबंध में भाजपा का बैठक संपन्न...लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय... देखें??
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG कोरिया "पटना नगर पंचायत चुनाव के संबंध में भाजपा का बैठक संपन्न...लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय... देखें??


 @छत्तीसगढ़//संतोष सिंह सूर्यवंशी)

पटना नगर पंचायत चुनाव के संबंध में भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक दुर्गा पंडाल पटना में रखी गई थी। बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री भैया लाल राजवाड़े जी भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जयसवाल जी जिला महामंत्री एवं पटना मंडल प्रभारी पंकज गुप्ता जी जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण राजवाड़े की पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहरलाल गुप्ता जी पूर्व जिला उपाध्यक्ष रवि शंकर शर्मा जी मंडल अध्यक्ष कपिल जायसवाल जी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। 

बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक भैया लाल राजवाड़े जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पटना में प्रथम नगर पंचायत का चुनाव होने जा रहा है सभी 15 वार्ड में कार्यकर्ता अभी से तैयारी शुरू कर दें पूरे 15 वार्ड में प्रथम पार्षद एवं नगर पंचायत अध्यक्ष भाजपा का बनाने हेतु कार्यकर्ता कमरकस लें उन्होंने कहा कि पटना नगर पंचायत के चहुंमुखी विकास के लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगा ।

भाजपा के जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल जी ने बैठक में कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव की तैयारी में लग जाए। पटना में प्रथम नगर पंचायत अध्यक्ष भाजपा का बने इसके लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनसंपर्क अभी से करना चालू कर दें। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है इस क्षेत्र के विधायक भैया लाल राजवाड़े जी हैं इसलिए पटना का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित है ।

बैठक में राजेश सोनी शंकर प्रसाद सोनी रितेश सिंह मोतीलाल कुशवाहा विंन्ध्येश पांडे सत्यम साहू राजेश गुप्ता राजेश सोनी सुनील सिंह सत्येंद्र सोनी प्रेम नारायण सिंह तरुण जायसवाल जितेंद्र सिंह रमेश प्रसाद पोया, श्रीधर पांडे देवेंद्र गिरी प्रमोद स्वास्थ्य धीरेंद्र सोनी शिवचरण सुशील सोनी सुमित कुमार मुकेश कुमार प्रेमपाल सिंह संदीप कुमार श्रीवास्तव अमन गुप्ता अभिषेक उपाध्याय सुनील यादव सहित पटना नगर पंचायत के 15 वार्ड के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।

To Top
ADVERTISEMENT