CG "रॉब दार तहसीलदार को समझ आई कानून... निर्दोष पर बल प्रयोग करना, पिटाई करना पड़ गया महंगा... हुई निलंबित... देखें?
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG "रॉब दार तहसीलदार को समझ आई कानून... निर्दोष पर बल प्रयोग करना, पिटाई करना पड़ गया महंगा... हुई निलंबित... देखें?


@छत्तीसगढ़//खैरागढ़)

 साइड नहीं देने पर ट्रैक्टर चालक की पिटाई करने और उसे थाने में पेश करवाने वाली तहसीलदार को निलंबित कर दिया गया है।कलेक्टर के प्रतिवेदन के बाद महिला तहसीलदार पर गाज गिरी है। संध्या नामदेव मानपुर तहसीलदार के पद पर पदस्थ थी। 

मानपुर तहसीलदार के पद पर पदस्थ संध्या नामदेव के खिलाफ मारपीट की शिकायत मिली थी। तहसीलदार संध्या नामदेव 15 दिन पहले तोलूम मार्ग पर अपने कार से आ रही थी। इस दौरान साइड नहीं देने के विवाद में उन्होंने ओवरटेक कर ट्रैक्टर को रूकवाया। इस दौरान चालक तरुण मंडावी की पिटाई कर दी थी। इसके बाद ट्रैक्टर और चालक को थाने भिजवाया था। कलेक्टर के अनुशंसा के अनुसार संध्या नामदेव तहसीलदार मानपुर को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत आचरण करने पर निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कलेक्टर जिला दुर्ग कार्यालय नियत किया गया है।





@सोर्स -सोशल मीडिया 

To Top